बहादुरगढ़ । बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है . पुलिस ने इन दोनों दुर्घटनाओं के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है . मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. देर शाम मंगलवार को गांव छारा के पास एक सड़क हादसा हुआ था , जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था .
गांव छारा के निवासी महिपाल, सुनील व जयपाल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. इनमें से जयपाल व महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सुनील गंभीर हालत में है और रोहतक के पीजीआईएमएस में इलाज चल रहा है.
इसके अलावा शहर के लाइनपार में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सबसे पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद कई अन्य वाहनों को टक्कर मारने के बाद स्वयं पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में 2 लोगों के मरने की खबर आई है . जबकि हाईवा का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है . इस दुर्घटना में कई अन्य लोगों को भी चोटें आई है.
