फरीदाबाद | कचौड़ियां तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आज हम ऐसे कचौड़ी वाले के बारे में बताते है, जिनकी कचौड़ियां की सुगंध दूर – दूर तक है. इसीलिए जब भी आपका कचौड़ी खाने का मन हो तो आप यही से कचौड़ी खाएं. हम बात कर रहे मशहूर चोटी वाले बाबा की जो अपनी कचौड़ियों से पूरे क्षेत्र में फेमस है.
चोटी वाले बाबा की कचौड़ियां
फरीदाबाद जिले के ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के कचौड़ी वाले होशियार सिंह अपनी लंबी चोड़ी के नाम से जाने जाते है. कचौड़ी के अलावा अपने मजाकिया स्वभाव के कारण होशियार सिंह क्षेत्र में काफी फेमस है. इसी कारण उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. उनकी कचौड़ियां स्वाद में सबसे अलग होती है.
यूपी के रहने वाले है चोटी वाले बाबा
बता दें कि चोटी वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध होशियार सिंह उत्तरप्रदेश के वृंदावन के रहने वाले है. होशियार सिंह अपनी कचौड़ी की दुकान ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में लगाते है. उनकी दुकान का समय सुबह 9 बजे से लेकर 2:30 बजे तक है. इस समय के बीच उनकी दुकान ग्राहकों की भीड़ से लबालब रहती है. उनके द्वारा बनाई गई कचौड़ी न सिर्फ स्वाद में अच्छी है, बल्कि रायते के साथ कचौड़ी का स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है.
दूर- दूर से खाने आते है कचौड़ियां
होशियार सिंह ने बताया कि वह 15 सालों से दुकान चला रहे है. इसी दुकान से मैं अपने परिवार का सारा खर्चा चलाता हूं. पहले मैं इतना मशहूर नहीं था, लेकिन एक दिन किसी ने मेरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी. फिर लोग दूर – दूर से यहां आने लगे और मेरी चोटी के कारण मैं मशहूर हो गया.
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मेरी कचौड़ियां गेंद की तरह गोल और सबसे अलग है. जो मेरी कचौड़ी खाते है उनके मुंह से मेरे लिए सिर्फ तारीफे ही निकलती है. मेरी कचौड़ी और हंसी- मजाक लोगों को काफी पसंद आता है.
