शेयर बाजार में Vodafone- Idea के निवेशकों की बड़ी परेशानियां, 10 रुपये से भी नीचे आ गई कीमतें

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने निवेशकों की चिंता काफी बढ़ा दी है. हम वोडाफोन- आइडिया के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में चार परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है जिससे इन्वेस्टर की परेशानी भी काफी बढ़ गई है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.

Vodafone Idea

शेयर बाजार में इन्वेस्टर्स की बड़ी परेशानी

शेयर बाजार में वोडाफोन- आइडिया के शेयर्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे है, इसी बीच कंपनी की तरफ से अब नेक्स्ट वीक संस्थागत निवेशकों से मुलाकात करने को लेकर भी एक प्लान बनाया गया है. इसका मेंन ऑब्जेक्ट नई फंडिंग जुटाने की एक कोशिश भी हो सकती है. बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 3.7% से ज्यादा की कमी देखने को मिली है. इसके बाद, कीमत 9.71 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है.

नहीं मिला शानदार रिस्पांस

2015 की बात की जाए, तो इस दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतें 118 रुपए से ज्यादा थी और अब कीमतें अपने निचले स्तर पर आ गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें.

शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की तरफ से 11 मार्च को शेयर बाजार में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की तरफ से 16 मार्च को सिंगापुर और 17 मार्च को हांगकांग में संस्थागत निवेश को से मुलाकात की जाएगी. अभी तक मीटिंग के बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है कि इसका मेंन ऑब्जेक्ट क्या है.

क्या है कंपनी का अगला स्टेप?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी की तरफ से नए फंड जुटाने के लिए इन मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है. खबरें सामने आ रही है कि टेलीकॉम कंपनी 25000 करोड रुपए की बैंक फंडिंग और 10000 करोड रुपए की लोन फंड सुविधाएं जुटाना को लेकर प्लानिंग कर रही है. कंपनी का कहना है कि 45000 करोड रुपए का यह प्रस्तावित निवेश पिछले 6 महीना में खर्च किया गया है.

हाल फिलहाल में कंपनी के शेयर्स बाजार में कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं कर रहे है. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है आपको काफी सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.