किसानों के लिए खुशखबरी, PM योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तारीख आई सामने

नई दिल्ली | देश के करोड़ो किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रही है. इस किस्त के तहत पात्र किसानों को 2 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को आसाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किस्त की राशि जारी करेंगे. इस दिन देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पैसे भेजे जाएंगे.

Farmer Kisan

किसानों के लिए खुशखबरी

सरकार की इस योजना का लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलने की संभावना है. योजना के अनुसार, किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 3 किस्तों में उपलब्ध होती है. हर किस्त में 2 हजार रुपए की अनमोल राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 24 फरवरी 2019 में की थी. इस योजना के तहत, अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी है और अब 22वीं किस्त जारी होने जा रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की 49 अनियमित कॉलोनियों को राहत, सड़क- नाले निर्माण के लिए टेंडर जारी; मानसून बाद शुरू होंगे काम

इन कारणों से रुक सकती है किस्त

  • e – KYC पूरी न होना
  • जमीन का सत्यापन अधूरा होना
  • बैंक खाते या आधार की जानकारी गलत होना
  • आयकरदाता होना

कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है. इसके लिए उन्हें सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary status विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के जरिए जानकारी देखी जा सकती है. अगर जानकारी सही है तो 13 मार्च को आपके खाते में 2 हजार रुपए की किस्त पहुंच जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.