हरियाणा सुपर 100 योजना, छात्रों को फ्री IIT-NEET कोचिंग; पास करनी होंगी 2 परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा के सुपर 100 कार्यक्रम में इस साल भी विद्यार्थियों को दो ही स्तर की परीक्षा को पास करना होगा. जैसा कि आप सब जानते हैं सरकार की तरफ से पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया गया है. सबसे पहले बात करें कि सुपर- 100 कार्यक्रम क्या है तो बता दें कि योजना के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योषिकी संस्थान (NIT) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए होने वाली इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दी जाती है.

Job Exam Student Collage 1

हरियाणा सुपर 100 योजना

इस योजना के जरिए बच्चे मुफ्त कोचिंग ले सकते हैं और अपने सपने पूरे कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पर प्रतिभाशाली छात्रओं को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराना है. 3  लेवल की नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है जोकि इसी शैक्षणिक सत्र की परीक्षा से लागू होनी थी. यह अब अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा. इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला की तरफ से विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र को लेटर जारी कर जानकारी प्रदान की गई है.

सैद्धांतिक रूप से मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, फाउंडेशन की तरफ से सुपर-100 कार्यक्रम के लिए तीन स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया था. प्रस्ताव पर विचार करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने सैद्धांतिक रूप में इसे स्वीकृति दी थी. व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने से पहले औपचारिक स्वीकृति और जरूरी तैयारियां पूरी करना अनिवार्य है. ऐसे में फैसला हुआ कि नई प्रणाली को अब अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

यहां होगी परीक्षा

इस सत्र में सुपर- 100 के लिए पहले लेवल की परीक्षा का आयोजन हो चुका है और उसका रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है. अब चुने गए विद्यार्थियों के लिए दूसरे स्तर की परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 के मुख्यालय में आयोजित होगी. अब आगामी शैक्षणिक सत्र से नई प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक भविष्य में छात्रों को तीन स्तर की परीक्षा को पास करना होगा. पहले और दूसरे स्तर की परीक्षा तय केंद्रों पर होगी जबकि फाइनल और तीसरे स्तर की परीक्षा सुपर- 100 हेड ऑफिस कुरुक्षेत्र में होगी. इससे सिलेक्शन प्रोसेस को और ज्यादा सख्त व पारदर्शी बनाने की तैयारी हो रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.