लगभग 2 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा, DA में 5 फीसदी इजाफा

नई दिल्ली | त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी देते हुए एक राहत भरी खबर प्रदान की है. बता दें कि सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है. यह बड़ा हुआ DA 1 अप्रैल से लागू होगा, इसका लाभ सीधे तौर पर राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा.

Rupees Money

लगभग 2 लाख लोगों को फायदा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 2 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा. इसमें करीब 1.05 लाख नियमित सरकारी कर्मचारी और 82 हजार से ज्यादा पेंशनर शामिल है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से कर्मचारियों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें बढ़ रही महंगाई से राहत मिलेगी. इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर अधिक बोझ पड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार को हर साल करीब 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  न नोट, न UPI... युवक ने 10-10 रुपये के सिक्कों से खरीदी नई बाइक, गिनने में छूटे पसीने; देखें Video

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के बाद राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA के बीच का अंतर घटकर लगभग 17% रह जाएगा और सरकार भविष्य में इस अंतर को ओर कम करने की कोशिश करेगी.

कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत

इस घोषणा का कर्मचारियों और पेंशनरों के संगठनों ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. ऐसे समय में DA बढ़ाने का फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार का भी मानना है कि यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में है. इससे राज्य के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.