60 दिन तक बंद रहेगी गुरुग्राम की यह सड़क, इन वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

 गुरुग्राम | यदि आप भी आने वाले दिनों में गुरुग्राम जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. बता दें कि गुरुग्राम शहर में साउथ पेरिफेरल रोड (SPR) पर सेक्टर- 74 से 80 तक तथा गांव शिकोहपुर से मानेसर पुलिस लाइन की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है. उपरोक्त कार्य के चलते यहां 60 दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा जिसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी होगी.

Road Sadak

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) व ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक रूट्स का सुझाव दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि ड्रेनेज निर्माण कार्य के चलते सेक्टर- 74, 75, 76, 77, 78, 79, 80 और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा.

इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

वाटिका चौक से आने वाले वाहन SPR रोड से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH-48) से क्लोवर लीफ से खेड़की दौला टोल होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे.

द्वारका एक्सप्रेसवे से आकर सेक्टर- 74 से 80 की तरफ जाने वाले वाहन चालक NH- 48 से होते हुए क्लोवर लीफ से खेड़की दौला टोल का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक पर खत्म जाम का झंझट, NHAI ने फ्लाईओवर का अलाइनमेंट किया मंजूर

राजीव चौक की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाइवे से खेड़की दौला टोल से आगे चलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे.

पचगांव चौक, मानेसर से आने वाले वाहन खेड़की दौला टोल से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं.

सहयोग की अपील

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस समयावधि के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि वाहन चालक वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं. इससे उन्हें ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और साथ ही निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन्न नहीं होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.