नई दिल्ली | स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. स्कूल शिक्षा में बड़े परिवर्तन के अंतर्गत एनसीईआरटी (NCERT) की तरफ से नई शिक्षा नीति 2020 (NEP- 2020) के मुताबिक पाठ्यक्रम और किताबों को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है. दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 और 11 के लिए नई बुक्स सत्र 2027- 28 से लागू की जाएगी जबकि 2026- 27 सेशन में इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे.
NCERT ने दी जानकारी
एनसीईआरटी की ओर से बताया गया कि यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं. कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें पहले ही तैयार हो गई हैं और ये प्रिंट के साथ- साथ डिजिटल रूप में भी मौजूद हैं. इन पुस्तकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के आधार पर रेडी किया गया है जिससे पढ़ाई को ज्यादा व्यावहारिक और स्टूडेंट पर ज्यादा ध्यान देने वाला बनाया जा सके.
विशेषज्ञों से मांगे सुझाव
कक्षा 9 के लिए नया सिलेबस सेशन 2026- 27 से लागू होगा. इसका ड्राफ्ट जारी हो चुका है और इस पर शिक्षकों व विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किया जा रहे हैं. एनसीईआरटी की तरफ से स्कूलों और शिक्षकों से अपील की गई है कि वे इस बदलाव के अनुरूप तैयारी करें. हर चरण के अनुसार, यह बदलाव लागू हो रहा है.
