आनंद विहार क्षेत्र में नए रूट से बसों के संचालन की योजना, जानें क्या है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का प्लान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां आनंद विहार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बसों के रूट में बदलाव करने की योजना बनाई गई है. ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन रूट पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही संबंधित एजेंसियों को व्यवहार्यता जांच के लिए भेजा जाएगा.

Delhi Traffic Police

क्या है नई योजना?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई योजना के तहत गाजीपुर की ओर से आने वाली बसों को टेल्को फ्लाईओवर के बजाय सर्विस रोड पर डायवर्ट करने के लिए हाइट बैरियर लगाने और पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के पास नए फ्लाईओवर के जरिए बसों को सीधे बस स्टैंड तक पहुंचाने का सुझाव दिया है.

बस निकासी के लिए पहले प्रस्तावित फ्लाईओवर पर पुनर्विचार और मुख्य सड़क मार्ग पर लेन व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है ताकि UP और उत्तराखंड से आने वाली बसों के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सकें.

यह भी पढ़े -  SIR के बीच दिल्ली में बदली चुनावी व्यवस्था, 13 हजार से बढ़कर इतने हुए मतदान केंद्र

जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस नई व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया है. आनंद विहार क्षेत्र में इस व्यवस्था से जाम को कम करते हुए ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी. इससे अन्य वाहनों के लिए भी सफर करना आरामदायक हो जाएगा. उन्हें ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.