हरियाणा CM की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग, पुलिस भर्ती सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में 24 मार्च को कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है जो चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी. इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.

CM Nayab Singh Saini

बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी. प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.

रबी सीजन की फसलों की होगी खरीद

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की पूरी संभावना है. किसानों को मंडी में फसल बेचने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े, इसको लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

भर्ती प्रक्रिया को लेकर चर्चा के आसार

HSSC पुलिस भर्ती सहित ग्रुप C की अन्य भर्तियों के आयोजन की तैयारियां कर रहा है. इसको लेकर भी कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होने की पूरी संभावना है. प्रदेश में कानून व्यवस्था, आगामी गर्मी सीजन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. प्रदेश में नगर निकाय चुनाव भी होने हैं, जिसको लेकर कैबिनेट मीटिंग में विचार किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.