हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुई एक और योजना, विद्यार्थियों को मिलेंगे हजार रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला किया गया है. बता दें कि प्रदेश सरकार बाल वाटिका में पढ़ने वाले करीबन 1 लाख विद्यार्थियों को 1- 1 हजार रुपए प्रदान करेगी. यह राशि हर विद्यार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. सरकार की तरफ से बाल वाटिका में पढ़ने वाले करीबन 1 लाख विद्यार्थियों को यह मदद देने का फैसला किया गया है. यह राशि प्रत्येक स्टूडेंट के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

Student Balika Manch School

पहली बार शुरू हो रही योजना

इस राशि में वर्दी के लिए 800 रुपए, बैग और किताबों के लिए 200 रुपए की राशि होगी. शिक्षा विभाग द्वारा यह राशि जारी करने की योजना बनाई जा रही है. इस तरह लगभग 10 करोड़ रुपए विद्यार्थियों के खातों में एक साथ भेजें जाएंगे. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि विद्यार्थियों को इससे लाभ मिलेगा. इस योजना की शुरुआत पहली बार हो रही है.

यह भी पढ़े -  HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की नई तैनाती, CM Office में मिली अहम जिम्मेदारी

उपलब्ध होगी सुविधा

बजट सत्र में इस बारे में सीएम द्वारा घोषणा की गई थी. अब नए शैक्षणिक सत्र से यह सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी. अब भविष्य में भी जो विद्यार्थी बाल वाटिका में दाखिला लेंगे, उन्हें भी यह सुविधा मिलती रहेगी. ऐसे में सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में फैसला लिया गया है. इस आर्थिक मदद से विद्यार्थी अपने लिए वर्दी और किताबें खरीद पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.