दिल्ली- NCR सहित हरियाणा में आंधी- तूफान के साथ 2 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिसार | हरियाणा सहित दिल्ली और एनसीआर में अभी सर्दी विदा लेने के लिए तैयार नहीं है. जिस हिसाब से फरवरी के आखिर और मार्च के शुरुआती दिनों में गर्मी देखने को मिली थी उससे लग रहा था कि इस बार गर्मी ने दस्तक जल्दी दे दी हैं लेकिन मार्च महीने के हालिया कुछ दिनों में हुई बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है.

weather barish 1

आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

25 मार्च यानि कल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर दिल्ली से लेकर हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा. यहां 26 मार्च को गरज- चमक और आंधी- तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जो कि 27 मार्च की सुबह तक रूक- रूककर होती रहेगी.

मौसम विभाग द्वारा सबसे अहम अलर्ट 26 मार्च का ही जताया गया है, जब प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं, लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली है. सबसे ज्यादा तापमान भिवानी जिले में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अन्य कई जिलों में 27- 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

बारिश के साथ विदाई लेगा मार्च

28 मार्च को पूरे दिन बादलवाही की संभावना जताई गई है जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा. इसके बाद, 29 मार्च को एक बार फिर बारिश होने की संभावना बनी हुई है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. महेश पालावत ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक हरियाणा और दिल्ली- NCR क्षेत्र में लू (हीटवेव) चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है. इसके अलावा, मौसम उतना गर्म होने की उम्मीद नहीं है जितना आमतौर पर अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में देखा जाता है. इस पूरे महीने पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.