खुशखबरी: महेंद्रगढ़ में सरसों के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, किसानों को MSP से ज्यादा मिल रहा भाव

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल सहित अन्य अनाज मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है. हालांकि, सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी लेकिन उससे पहले ही बड़ी संख्या में किसान मंडियों में सरसों की फसल लेकर पहुंच रहे हैं. वहीं,भाव की बात करें तो किसानों को MSP से ज्यादा भाव मिल रहा है. सरसों की MSP की बात करें तो यह 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है.

mustered mandi sarso

MSP से ज्यादा मिल रहा भाव

महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो यह दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर पर बसा हुआ इलाका है और यहां बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है. किसानों का कहना है कि मंडियों में प्राइवेट एजेंसियां सरसों खरीद रही है और 6600 रुपए प्रति क्विंटल तक सरसों की बिक्री हो रही है जो MSP से 500 रुपए प्रति क्विंटल तक ज्यादा है और उचित भाव मिलने की उन्हें बेहद खुशी है.

किसानों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

नारनौल मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी नूकूल यादव ने बताया कि मंडी में सरसों की सरकारी खरीद को लेकर तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए बिजली- पानी, पीने का पानी, साफ- सुथरे शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है. किसानों के लिए अटल कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है जहां उन्हें नाममात्र खर्चे पर चाय- पानी, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा का 'मौसम विभाग', 45°C की गर्मी में ओढ़ते हैं दो कंबल; सर्दियों में बर्फ पर सोते हैं ताऊ संतलाल

उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपनी सरसों की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर मंडी में आए ताकि उचित भाव मिल सके. मंडी में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जहां किसान अपनी फसल से संबंधित जानकारियां हासिल कर सकते हैं. प्राइवेट एजेंसियां द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है और किसानों को MSP से ज्यादा भाव मिल रहा है, जो अच्छी बात है. ऊंचा भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशियां साफ नजर आ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.