हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ा फैसला, ITI पास छात्रों के लिए बनेगा डिजिटल पोर्टल; प्लेसमेंट ट्रैकिंग शुरू

पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवास में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की गतिविधियों के बारे में समीक्षा बैठक की. मीटिंग में विभाग के राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहें. CM ने बताया कि नई शिक्षा नीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि स्टूडेंट्स में पढ़ाई के साथ हाथ का हुनर भी विकसित हों.

Job Exam Student Collage

हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ा फैसला

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश जारी किए है कि आइटीआई पास प्रशिक्षुओं के शिक्षुता और प्लेसमेंट डाटा को इकट्ठा कर पोर्टल तैयार किया जाए. इसके साथ ही, आइटीआई से पास आउट हुए प्रशिक्षुओं का डेटा राज्य के उद्योग संस्थानों को मुहैया कराने के लिए डिजिटल पोर्टल बनाया जाए. हर जिले में रोजगार के लिए बड़े मेले आयोजित किए जाएं. इसके लिए विभाग की तरफ से कलेंडर भी जारी किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के मौके मिल पाए.

अपग्रेड की जाए ITI

सीएम की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आइटीआई पास स्टूडेंट्स की मीटरिंग की व्यवस्था की जाए कि पास आउट होने के बाद उन्हें रोजगार मिला या नहीं. इंटर्नशिप पर जाने वाले स्टूडेंट्स का भी डाटा रखा जाए. आइटीआई को खासतौर से अपग्रेड किया जाए. जल्द ही 10 आइएमटी खुल रही है. इनके खुलने के बाद उनमें स्किल युवाओं की डिमांड ज्यादा होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 7 दिन बारिश से राहत; सितंबर में फिर बदलेगा मौसम

मिली अनियमितताएं

बैठक में निजी आइटीआई के कामकाज की समीक्षा की गई. कुछ स्थानों पर प्राइवेट आइटीआई में अनियिमितताएं पाई गई हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है. राज्य मंत्री गौरव गौतम की ओर से आइटीआई संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए कलेंडर जारी करने व प्रशिक्षणार्थियों का उद्योगों में शैक्षणिक टूर करवाने के निर्देश भी दिए गए है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.