नई दिल्ली | देशभर के LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित e- KYC अनिवार्य है. यह कोई नया नियम नहीं है. इसे पहले से ही लागू किया गया है और यह नियम उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगा जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है.
क्यों जरूरी है e- KYC?
सरकार ने बताया कि जो उपभोक्ता LPG सब्सिडी का लाभ लेना चाहते है, उनके लिए e- KYC अनिवार्य है अन्यथा उनके खातों में सब्सिडी पर रोक लग जाएगी. उपभोक्ताओं से इसे जल्द पूरा करने की अपील की गई है. यह प्रक्रिया सरल और तेज है.
ऑनलाइन e- KYC
- अपनी LPG गैस सिलेंडर प्रदाता कंपनी का एप डाउनलोड करे.
- ‘आधार फेस आरडी’ ऐप इंस्टॉल करे.
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें या लॉग इन करे.
- हॉम स्क्रीन पर ‘आधार e- KYC’ का विकल्प चुने.
- एप आपको लाइव फोटो लेने के लिए कहेगा.
- फेस स्कैन पूरा होने के बाद अनुरोध सबमिट करे.
- आमतौर पर 24 से 48 घंटों में मंजूरी मिल जाती है.
वेबसाइट के जरिए तरीका
- ‘My LPG’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अपनी गैस कंपनी चुनकर लॉगिन करें.
- ‘E – KYC’ या ‘आधार सत्यापन’ विकल्प चुने.
- ओटीपी या बायोमेट्रिक से सत्यापन पूरा करे.
- My LPG की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी चुनकर लॉगिन करते है.
- इसके बाद OTP या बायोमैट्रिक के जरिए E- KYC पूरी कर सकते है.
किन चीजों की जरूरत होगी
- गैस कनेक्शन से जुड़ा आधार नंबर
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन
उज्जवल योजना के लिए अलग नियम
प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़ा अलग है, उन्हे साल में केवल एक बार e- KYC करानी होती है और वह भी 7 सिलेंडर लेने के बाद यानि 8वें और 9वें रिफिल पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक होती है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों के कारण घबराहट में बुकिंग न कराएं. देश में LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी.
