चेहरा दिखाकर होगी हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की एंट्री, इन नई सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

हिसार | हरियाणा के एकमात्र हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा सहित कई अन्य नई सुविधाओं की शुरुआत की गई है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट से केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल रूप से इन सुविधाओं का उद्घाटन किया.

Hisar AirPort

एयरपोर्ट पर नए तरीके से होगी एंट्री

हिसार एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत हुई है जिसमें लोगों का चेहरा दिखाकर एयरपोर्ट के भीतर एंट्री मिलेगी. इस सुविधा के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास या आईडी दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इसके लिए प्ले स्टोर से डिजी यात्रा ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर आधार कार्ड या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा. फ्लाइट टिकट और बोर्डिंग पास अगर उसपर अपलोड होगा तो एयरपोर्ट का फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम चेहरा देखकर ही यात्री की पहचान कर लेगा.

उड़ान यात्री कैफे की सौगात

एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को नाममात्र कीमत पर खाने- पीने की चीजों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गई है. यहां यात्रियों को मात्र 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में समोसा मिलेगा. वहीं, 4-12 साल तक के बच्चों के लिए किड्स जोन की शुरुआत हुई है. यहां बच्चों के खेलने के लिए रंग- बिरंगे स्लाइड, इंटरएक्टिव गेम्स के साथ- साथ किड्स जोन के पास ही यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  रक्षा मंत्रालय की टीम पहुंची हिसार के सैनिक स्कूल, निरीक्षण के बाद कही ऐसी बात जिसने बढ़ाया सम्मान

फ्री WiFi की मिलेगी तोहफा

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब फ्री Wi-Fi की सुविधा मिलेगी. एयरपोर्ट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ ही WiFi का यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे मुफ्त में अनलिमिटेड इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के भीतर मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा. वे फ्री WiFi की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.