चिराग योजना में अप्लाई करने के लिए आज अंतिम तारीख, 13 मार्च से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार की तरफ से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए चिराग योजना चलाई जा रही है. इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने मनपसंद प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर सकते हैं. छात्र की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है. इस योजना के तहत, आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान योजना (चिराग) के तहत जिले के 19 प्राइवेट विद्यालयों ने अपनी सीटों की जानकारी विभाग को भेज दी है.

School Student

30 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

इन स्कूलों में लगभग 700 सीटें इस स्कीम के तहत रिजर्व हैं. अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि इस योजना का लाभ वही छात्र लें सकते हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की हो. इसके अलावा छात्र उसी ब्लॉक के विद्यालय में एडमिशन लें सकते हैं, जहां वे पिछले सेशन में पढ़ रहे थे. छात्र एडमिशन लेने के लिए एक से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए मिला सीमित समय

प्राइवेट स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी देने के लिए 10 मार्च तक का वक्त दिया गया था. निर्धारित वक्त तक स्कूलों ने यह जानकारी विभाग के साथ शेयर नहीं की थी. विभाग ने खाली सीटों की लिस्ट 24 मार्च को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की थी. इसके कारण अभिभावकों को परेशानी हो रही है. उनका कहना है कि आवेदन करने के लिए काफी कम टाइम दिया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा फैसला, CET ग्रुप डी फॉर्म सुधारने का मिला आखिरी मौका; जानें तारीख

16 से 30 अप्रैल तक जारी होगी वेटिंग लिस्ट

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी स्कूल में उपलब्ध सीटों से ज्यादा आवेदन आते हैं, तो एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच ड्रॉ निकाला जाएगा. ड्रॉ की तारीख और समय की सूचना अभिभावकों को पहले ही दे दी जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सभी समय पर ड्रा देख पाए. इसके बाद 15 अप्रैल तक एडमिशन होंगे. लकी ड्रॉ के बाद भी एडमिशन न लेने की स्थिति में 16 से 30 अप्रैल तक वेटिंग लिस्ट जारी होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.