बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको शेयर बाजार में हुई बड़ी हलचल के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से दवाइयां पर भारी टैरिफ लगाने की संभावना दिखाई दे रही है, इसी वजह से भारत में दिग्गज फार्मा कंपनियों के शेयर्स की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

इन कंपनियों पर लग सकता है हंड्रेड परसेंट टैरिफ
खबरें सामने आ रही है कि अमेरिका सरकार उन दवा कंपनियों पर हंड्रेड परसेंट तक टैरिफ लगा सकती है जोकि अमेरिका बाजार में दवाओ की कीमत कम करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं होगी. इसका प्रभाव भारतीय बाजार पर क्या देगा आज हम आपको इसी के बारे में भी जानकारी देंगे.
मार्केट के धड़ाम होते ही कई बड़ी कंपनियों के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इसका असर सन फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज पर भी दिखाई देने वाला है, जिसके शेयर में तीन परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके अलावा डिविस लैबोरेट्रीज लिमिटेड के शेयर्स की कीमतों में भी 2% से ज्यादा की गिरावट आई है. बायोकॉन के स्टॉक करीब 4% तक गिर गए हैं. IPCA के शेयर्स की कीमतों में भी 1.93% तक की कमी देखने को मिली है.
क्यों पैदा हुई बाजार में यह स्थिति
अचानक 100% टैरिफ लगाने की खबर ने शेयर बाजार की स्थिति को काफी बिगाड़ दिया है. भारत की फार्मा कंपनियों का बड़ा हिस्सा अमेरिका को निर्यात होता है अगर 100% टैरिफ का लागू हो जाता है, तो दवाई और भी महंगी हो जाएगी. डिमांड में भी कमी आ सकती है, इससे कंपनियों के प्रॉफिट में भी सीधा- सीधा प्रभाव दिखाई देने वाला है. शॉर्ट टर्म में फार्मा स्टॉक में वैलिडिटी बढ़ सकती है, वही लॉन्ग टर्म में कंपनियां नए मार्केट और स्ट्रेटजी की तलाश में आगे बढ़ेंगे.
आप भी सोच रहे होंगे कि शेयर बाजार में ऐसी स्थिति उत्पन्न क्यों हो रही है, अमेरिका चाहता है कि दवाओ को उत्पादक देश के अंदर हो और इससे कीमतें भी कम हो. इसी वजह से सरकार कंपनियों पर दबाव बनाने के लिए भारी टैरिफ लगाने की बात कह रही है. कुछ बड़ी ग्लोबल कंपनियों जैसे Pfizer और Eli Lilly और कंपनी पहले ही समझौता कर चुकी है, उन्हें 3 साल के लिए ऐसे शुल्कों से छूट मिल गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.