दिल्ली में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ बेहद आसान, सरकार ने हटाई 2 बड़ी अड़चनें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां बिजली के कनेक्शन लेना पहले की तुलना में आसान कर दिया है.दरअसल दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने प्रक्रिया को सरल करते हुए नए नियम लागू किए है जिसके तहत अब साइट इंस्पेक्शन और पहले भुगतान की प्रक्रिया को पूर्णतः खत्म कर दिया गया है. इन बदलावों से आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

साइट निरीक्षण और अग्रिम भुगतान समाप्त

नए नियमों के तहत, सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कनेक्शन लेने से पहले साइट निरीक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. पहले बिजली अधिकारी मौके पर जांच करने आते थे, जिससे प्रक्रिया में देरी होती थी. इस व्यवस्था को अब खत्म कर दिया है ताकि कनेक्शन जल्दी मिल सके.

DERC ने एक ओर घोषणा करते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं को अब आवेदन के समय कोई अग्रिम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी. पहले कनेक्शन के लिए पहले ही भुगतान जमा कराना पड़ता था लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है. अब उपभोक्ताओं को सभी शुल्क पहले बिजली बिल के साथ देना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

सेल्फ डिक्लेरेशन की सुविधा

DERC ने प्रक्रिया को ओर आसान करने के लिए सेल्फ- डिक्लेरेशन की सुविधा भी दी है. इसके तहत, उपभोक्ताओं को यह घोषणा करनी होगी कि उनके घर या परिसर की वायरिंग किसी लाइसेंसधारी इलेक्ट्रिशियन द्वारा जांची जा चुकी है. इससे अधिकारियों द्वारा अलग से जांच की आवश्यकता नहीं होगी और समय की बचत होगी.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए कनेक्शन के लिए कोई भी छिपा हुआ या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. सभी चार्ज तय नियमों के अनुसार ही होंगे. यह कदम उपभोक्ताओं को ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए उठाए गए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.