खुशखबरी: एक नई सड़क के निर्माण से 3 राज्यों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले, छू- मंतर हो जाएगा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब दक्षिणी दिल्ली में आगरा नहर के साथ-साथ एक नई सड़क बनाई जाएगी जिसका दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. इससे नोएडा की ओर से फरीदाबाद की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी. इस एक सड़क का 3 राज्यों की आबादी को लाभ मिलेगा.

City Shahar Town

करीब 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने फंड जारी कर दिया है. इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है जिसमें प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की जमीन पर काम करने की अनुमति मांगी गई है. जल्द ही, यूपी सरकार से NOC मिलने की उम्मीद है.

यह रहेगा नई सड़क का रूट

इस परियोजना पर चार चरणों में काम करने के अन्तर्गत पहले चरण में आली विहार से लाल शिव मंदिर तक 40 मीटर, लाल शिव मंदिर से रोड नंबर- 13A तक 1.70 किमी, पॉकेट डी- सरिता विहार से आली गांव और आली विहार से मथुरा रोड तक कुल 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इस योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाया जाएगा.

आगरा नहर के किनारे बनने वाली यह सड़क आली गांव के आसपास के क्षेत्रों में सुगम आवाजाही देने के साथ- साथ नोएडा, फरीदाबाद, सरिता विहार और दक्षिणी दिल्ली के अन्य प्रमुख हिस्सों से भी बेहतर संपर्क जोड़ेगी जिससे ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  SVC Delhi Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जूनियर सहायक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

इस सड़क मार्ग को नवनिर्मित मदनपुर- खादर पुलिया से जोड़ने की भी योजना है जिससे आली गांव को DND- फरीदाबाद- सोहना राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिए क्षेत्रीय संपर्क मजबूत बनेगा.

इस रूट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इस क्षेत्र में आश्रम- कालिंदी कुंज सड़क मार्ग ही प्रमुख मार्ग हैं जो नोएडा और दिल्ली के दक्षिणी और दिल्ली के मध्य भागों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग हैं. इस सड़क पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. आली गांव सहित आसपास के इलाकों की आबादी भी इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति और ज्यादा भयावह हो जाती है. ऐसे में नई सड़क के निर्माण से आश्रम- आली मार्ग और कालिंदी कुंज चौराहे से ट्रैफिक जाम का मकड़जाल हटाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.