विवाद: उपले उठाने को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, बुजुर्ग की मौत

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोनीपत के गांव कालूपुर में उपले उठाने को लेकर दो पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई. बता दें कि तेज हवा चलने की वजह से उपले उड़़कर पड़ोस के प्लाट में गिर गए. जिन्हें उठाने  को लेकर आपस में झगड़ा शुरू हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और तेज हथियारों तक पहुंच गया. वहीं इसी झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

death

झगड़े की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि मृतक जगदीश निवासी गांव कालूपुर के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुरेश व एक अन्य के साथ झगड़ा हुआ था. 2 दिन पहले तेज आंधी आई थी जिसकी वजह से उपले उडकर पड़ोसी के प्लाट में गिर गए. उसे उठाने की बात कही, लेकिन उन्होंने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा. जब रोका गया तो लाठी-डंडों और तेज हथियारों से हमला कर दिया जिससे जगदीश की मौत हो गई.

परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुरेश व अन्य 15 से 20 लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया. वही सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि  उन्हें इस घटना की सूचना मिली कि झगड़े में बुजुर्ग की मौत हुई है. प्राथमिक जांच में अभी यही सामने आया है कि उपले उठाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.