शेयर बाजार की इस सरकारी कंपनी को मिला करोड़ों का नया ऑर्डर, अब बढ़ेगी शेयर्स की डिमांड

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसे हाल फिलहाल में करोड़ों का बड़ा ऑर्डर मिला है. हम सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के नए ऑर्डर और शेयर्स कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

share

शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी

खबरें सामने आ रही है कि इस कंपनी को 242 करोड रुपए का एक नया काम मिला है, यह वर्क आर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे से मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, कंपनी डिजाइन- सप्लाई- टेस्टिंग और कमीशन का काम करेगी. इसमें फीडर और अर्थिंग का काम भी शामिल है. इससे पहले कंपनी को छत्तीसगढ़ में भी बड़ा ऑर्डर मिला था, नए मिले इस आर्डर को पूरा करने के लिए कंपनी को 36 महीनों का समय दिया गया है. उसे हर हाल में इस समय के अंदर इस आर्डर को पूरा करना होगा. शेयर बाजार के बंद होते समय बीएसई में रेल विकास लिमिटेड के शेयर 0.67% की गिरावट के बाद 260 रुपए के आसपास बंद हुए.

पिछले 5 सालों में निवेशक हुए मालामाल

पिछले 3 महीनों की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स ने कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं किया है. कीमतों में 28% से ज्यादा की कमी देखी गई है. 1 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमत 27% तक कम हो चुकी है. अगर पिछले 5 सालों की बात की जाए तो लॉन्ग टर्म में निवेशको को शानदार रिटर्न मिला है. 2 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर्स में 1.32% की गिरावट मिली है. 5 साल में शेयर्स की कीमत 779 परसेंट बढी है. कंपनी के शेयर फरवरी में महीने में एक्स डिविडेंड ट्रेड कर रहे थे.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

इस दौरान भी निवेशकों को 1 रुपये के डिविडेंड का लाभ मिला था. 2025 में कंपनी के एक शेयर पर निवेशकों को 1.72 रुपए का डिविडेंड दिया गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार जरूरी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.