हरियाणा में घर व कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा पास करवाने की पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, एक साथ मिलेंगे कई फायदे

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य में अब घर बैठे ही आप अपने घर, मकान, और कमर्शियल भवनों के नक्शे पास करवा सकेंगे. सीएम नायब सैनी ने प्रदेश में बनाई जाने वाली घरेलू एवं वाणिज्यिक इमारतों के लिए नगर निकाय विभाग से पास होने वाले नक्शों की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं.

Building Flat

चंडीगढ़ में शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को भी सुविधा मिलेंगी और प्रक्रिया में लगने वाले समय में बचत आएगी. उन्होंने इसके लिए समय- सीमा निर्धारित करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

हरियाणा में लंबी अवधि वाले पाइपों का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से पार्क तक अथवा जहां पानी का इस्तेमाल होना है वहां लंबी अवधि तक चलने वाले पाइपों का इस्तेमाल किया जाएं. खासकर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में तो इस व्यवस्था को लागू करने पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी STP स्थापित किए जाएंगे, उनमें रियूज वाटर सिस्टम का प्रावधान अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा. इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग में संतुलन बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

सीएम ने दिए निर्देश

सीएम ने निर्देश दिए कि नगर निकाय विभाग की सभी परियोजनाओं को दी तरीके से पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि टेंडर अलॉट होने के बाद काम लंबे समय तक पेंडिंग न रहें. इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उन्हें निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.