हरियाणा में छात्रों को नौकरी मिलना होगा आसान, ITI में शुरू होंगे AI जैसे नए आधुनिक कोर्स

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां इन्हें इस साल से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में नए कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा. यहां ITI प्रबंधन की ओर से सोलर टेक्निशियन, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिटर और कम्प्यूटर तकनीक जैसे नए कोर्सों की डिमांड हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के पास भेजी गई है.

ITI Haryana

तकनीकी शिक्षा में मिलेगी निपुणता

फरीदाबाद की NIT-5 स्थित ITI की बात करें तो यहां फिलहाल 21 कोर्सों में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. जिले की बाकी ITI के मुकाबले यहां सबसे ज्यादा छात्र व छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. इसीलिए यहां स्टूडेंट्स की सुविधा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से नए कोर्स शुरू करने की पहल की गई है.

ITI प्रबंधन ने दावा करते हुए कहा कि अगले महीने इन नए कोर्सों को मंजूरी मिल जाएगी. इसके बाद इनसे संबंधित सभी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी ताकि किताबें पढ़ने के साथ-साथ बच्चे प्रेक्टिकल रूप से भी निपुण हो सकें.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

ट्रेंड में है नए कोर्स

बता दें कि हाल-फिलहाल कोई कोर्स सबसे ज्यादा ट्रेडिंग में बना हुआ है वो वह AI कोर्स हैं. आजकल बड़ी से लेकर छोटी कंपनियों की नौकरियों में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्हें AI में निपुणता हासिल हैं. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को कोडिंग, डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई कर खुद को इस क्षेत्र में निपुण बना सकेंगे जिससे उनके लिए समय के हिसाब से रोजगार मिलना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.