10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल शुरू, फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका

चंडीगढ़ | 9वें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित करते हुए एक विशेष पहल चलाई गई है. इस पहल के तहत पीएसईबी उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त मौका (मर्सी चांस) देने जा रहा है, जो 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए थे. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की तरफ से प्रकाश पर्व के मौके पर यह घोषणा की गई है.

School

इन विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

शिक्षा मंत्री का कहना है कि वे सभी विद्यार्थी, जो मार्च 2010 से अब तक बोर्ड की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं और पास नहीं हो पाए, वे विशेष मौके (मर्सी चांस) के लिए योग्य होंगे. इस अवसर का लाभ वे विद्यार्थी ले सकते हैं, जिन्होंने कम से कम एक सब्जेक्ट पास किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब लौटेगा चिलचिलाती गर्मी का दौर, इस तारीख से फिर राहत मिलने के आसार

विजिट करें बोर्ड की वेबसाइट

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष सुविधा उन्हें अपना बोर्ड सर्टिफिकेशन हासिल करने के अंतिम रास्ते तक लेकर जाएगी. बैंस ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू होगी और विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई, 2026 से आयोजित होंगी. सिलेबस के अतिरिक्त ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.