दिल्ली में एससी- एसटी छात्रों को मिलेगी 24 हजार रुपए तक सब्सिडी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए छात्रवृति आवेदन आमंत्रित किए है. यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है. इस योजना के तहत, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है और ई- जिला पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

Job Student

वार्षिक आय 3 लाख रुपए

इस योजना के अंतर्गत, विभिन्न स्तरों स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ रहे छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इन योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे छात्रोंको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण- पत्र, जाति प्रमाण- पत्र, बैंक की कॉपी और पिछली कक्षा की मार्कशीट की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता विद्यार्थियों की दैनिक शिक्षा और छात्रावास में रहने के आधार पर प्रति वर्ष 8 हजार रुपए से 24 हजार रुपए तक है. योजना के पात्र विद्यार्थियों को पिछली कक्षा में 60% अंक होना अनिवार्य है.

टॉपर्स को मिलेंगे 25 हजार रुपए

सरकार विश्वविद्यालयों में प्रत्येक विषय में डॉ. बी. आर. अंबेडकर राज्य टॉपर पुरस्कार योजना के तहत इन श्रेणियों के टॉपर्स को 25 हजार की राशि उपलब्ध कराएगी. ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना’ के तहत कक्षा 9वीं और 10वी के विद्यार्थियों को उनकी आय और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रति वर्ष 5 हजार रूपए तथा कक्षा 11 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 10 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.