फरीदाबाद में सुरक्षित व आरामदायक बनेगा स्कूली बच्चों का सफर, इन स्कूलों के लिए चलेगी स्पेशल बसें

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा सरकार ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है. सरकार ने फरीदाबाद शहर में विद्यार्थियों के लिए 16 नई बसों का संचालन किया है. इसका उद्देश्य उन्हें समय पर और सुरक्षित तरीके से स्कूल- कॉलेज पहुंचाना है. ये बसें उन रूटों पर चलाई जाएगी, जहां बच्चों को या तो प्राइवेट साधन पर निर्भर रहना पड़ता है या उन्हें भीड़- भाड़ वाली बस में सफर करना पड़ता है.

School Bus Student

इन रूट्स पर होगा संचालन

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के DI भागीरथ शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत 16 नई बसों का संचालन अलग- अलग जगहों पर किया जाएगा. इसमें K.L. मेहता कॉलेज के लिए 2 बसें, YMCA युनिवर्सिटी के लिए 1 बस, दुधोला युनिवर्सिटी के लिए 2 बसें, सुषमा स्वराज कॉलेज के लिए 1 बस, फतेहपुर तगा स्कूल, BSA, मानव रचना, सागरपुर स्कूल, भैसरावली स्कूल, नचौली कॉलेज और रावल कॉलेज जाकोपुर के लिए भी बसें चलाई जा रही है. इन्हें बच्चों की सुविधा अनुसार ही अलग- अलग रूट्स पर चलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

उन्होंने बताया कि यह सुविधा खासतौर पर छात्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचने में आसानी हो. बसों का संचालन भी विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के समय अनुसार निर्धारित किया गया है.

छात्रों को फायदा

इस पहल से छात्रों को सबसे बड़ा फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें भीड़- भाड़ वाली बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा और वे स्कूल एवं कॉलेज आसानी से पहुंच जाएंगे. इससे उनकी पढ़ाई का नुकसान भी कम होगा. अभिभावकों के लिए भी यह राहत भरी खबर है, क्योंकि उन्हें बच्चों की सुरक्षा और रोजाना की आवाजाही की चिंता कम होगी. इसके अलावा यदि अधिक से अधिक बच्चे इन बसों का प्रयोग करते है तो निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और जाम की स्थिति में सुधार आएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.