हरियाणा के इस शहर में नगर निगम मुख्यालय की डगर होगी आसान, डेढ़ करोड़ से चकाचक बनेगी सड़कें

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि शहर में नगर निगम मुख्यालय के आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत और पुनर्निमाण का काम जल्द शुरू होने वाला है. लंबे समय से नगर निगम मुख्यालय की सड़कों पर जगह- जगह गड्ढे होने के कारण यहां आने- जाने लोगों को भारी समस्या हो रही है और कई बार दुर्घटना का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम मुख्यालय ने सड़कों के पुनर्निमाण और मरम्मत के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है.

Road

जलभराव के दौरान ज्यादा दिक्कत

मुख्यालय के आसपास गड्ढे होने के कारण बारिश के समय में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है. जलभराव होने की वजह से गड्ढों का ठीक से पता नहीं चल पाता, जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में निगम का कहना है कि इसी महीने काम शुरू किया जाएगा ताकि मानसून से पहले ठीक किया जा सके और जनजीवन को परेशानी ना हो.

यातायात होगा संतुलित

यह परियोजना मुख्य रूप से उन खतरनाक गढ्ढों और टूटी- फूटी सड़कों को दुरस्त करने पर काम करेगी, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए है. नई सड़के न केवल सुरक्षित होगी बल्कि ट्रैफिक संचालन को भी सुगम बनाने में मदद मिलेगी और नगर निगम मुख्यालय के आसपास के इलाकों का सौंदर्य बढ़ाएगी. इससे फरीदाबाद शहर की सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत मिलेगी और आमजन को न केवल सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा बल्कि टूटी- फूटी सड़कों से होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.