हिसार: ढाई साल की वान्या सैनी ने रचा इतिहास, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड; 15 सवालों के दिए सही जवाब

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि शहर के महाबीर कॉलोनी की ढाई साल की लड़की वान्या सैनी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इतनी कम उम्र में वान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल करके सफलता की एक अनोखी मिसाल पेश की है. यह सफलता उसे संस्था द्वारा आयोजित एक विशेष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली है.

Vanya Hisar

15 प्रश्नों के दिए उत्तर

वान्या के पिता पुरुषोत्तम सैनी के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान वान्या ने कुल 6 चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया. इन चरणों में सामान्य ज्ञान से जुड़े 15 प्रश्नों के सही उत्तर, साल के महीनों के नाम बताना, सप्ताह के दिनों की पहचान करना, इंद्रधनुष के 7 रंगों को क्रम में बताना, ग्रहों के नाम और चारों ऋतुओं की जानकारी जैसे विषय शामिल थे. छोटी उम्र में इतनी व्यापक जानकारी और आत्मविश्वास के साथ देना वाकई में आश्चर्य की बात है.

प्रतियोगिता प्रक्रिया के तहत वान्या के प्रदर्शन के वीडियो रिकॉर्ड कर आयोजकों को भेजे गए थे. फिर इन वीडियो की गहराई से जांच की गई, जिसमें उनकी सत्यता और मौलिकता सुनिश्चित की गई. सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन के बाद आयोजकों ने वान्या की प्रतिभा को मान्यता देते हुए उसे प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

मां आंचल की मेहनत

वान्या की इस सफलता के पीछे उसके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है. उसके पिता का कहना है कि वान्या बचपन से ही बेहद जिज्ञासु और तेज- तर्रार है. उसे नई- नई चीजें सीखने में विशेष रूचि है, खासकर सामान्य ज्ञान के विषयों में ज्यादा रूचि रखती है. वान्या की इस सफलता के पीछे उनकी मां आंचल सैनी की कड़ी मेहनत है. जहां इस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलने में व्यस्त रहते है. वहां वान्या ने इस उपलब्धि को हासिल किया है, जो कि प्रेरणा का स्त्रोत है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.