हरियाणा में बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया. इससे राज्य के किसान बेबस नजर आए. सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. सोनीपत, पानीपत, भिवानी हिसार, हांसी, सिरसा और कैथल में तेज बारिश देखने को मिली.

Barish Weather Mausam

हरियाणा में हुई बारिश

हांसी जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे. हालांकि पिछले दिनों गर्मी की तपिश से आमजन को राहत मिली है. कल सुबह के समय राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा हुआ था. सबसे ज्यादा गर्म रोहतक और नारनौल थे. इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा. बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है और गर्मी कुछ हद तक कम हुई.

इस बेमौसम बरसात ने गेहूं की कटाई के सीजन में बाधा डाल दी है. खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल पीला सोना भीग गया. मंडियों में लगातार गेहूं की आवक जारी है, लेकिन तिरपाल और ढकने की उचित व्यवस्था न होने के कारण अचानक आई बारिश से सारा पीला सोना पानी-पानी हो गया. उनकी सालभर की मेहनत पर दोहरी मारामारी हुई.इससे फसल की क्वालिटी प्रभावित होगी, जिससे किसानों को फसल का उचित रेट नहीं मिलेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से गुजरना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गौशालाओं के लिए अच्छी खबर, अब साल में एकमुश्त 2 बार मिलेगा चारे के लिए पैसा

आगे मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. आज एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. 19 अप्रैल को भी कही-कही छिटपुट बूंदाबांदी और तेज गति की हवाएं चलने की संभावना है. 20 अप्रैल के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.