हरियाणा रोडवेज बसों में खुले पैसों के झंझट से मिलेगा छुटकारा, UPI से किराए का भुगतान कर सकेंगे यात्री

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. बता दें कि परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में डिजिटल सुविधा की के तहत UPI के जरिए भुगतान की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है. शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक जिले की बसों में शुरू किया जाएगा, जिसके सफल होने के बाद इसे सभी जिलों और डिपो में लागू कर दिया जाएगा.

UPI

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने बताया कि रोडवेज बसों में भुगतान से संबंधित तकनीकी कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है और अब जल्द ही इसे धरातल पर लागू किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएं ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के डिजिटल भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकें.

खुले पैसे का झंझट होगा खत्म

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी बसों में सफर के दौरान यात्री नकद पैसे देकर टिकट लेते हैं जिसमें खुले पैसों और समय की देरी जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है. अब UPI भुगतान सिस्टम लागू होने से यात्रियों को मोबाइल के माध्यम से तुरंत टिकट भुगतान करने की सुविधा मिलेगी और नकदी पर निर्भरता कम हो जाएगी. डिजिटल भुगतान से खुले पैसों को लेकर होने वाले झंझट से भी छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गौशालाओं के लिए अच्छी खबर, अब साल में एकमुश्त 2 बार मिलेगा चारे के लिए पैसा

पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू होने से न केवल सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा बल्कि राजस्व संग्रहण में भी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी. परिवहन विभाग ने आने वाले समय में हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा है. इससे निश्चित तौर पर यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमारी सरकार निरंतर नए प्रयास कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.