फरीदाबाद | हरियाणा के NCR में शामिल फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच आवागमन को और ज्यादा सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए एक और नई परियोजना पर काम शुरू हो रहा है. इसी कड़ी में फरीदाबाद- गुरुग्राम सड़क के बाद एक और ऐसी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी.

यह बल्लभगढ़- समयपुर- सिरमथला- सोहना सड़क परियोजना है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा टेंडर किया जा चुका हैं जिसके बाद इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.
आवागमन होगा सुगम
इस सड़क मार्ग के निर्माण से फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल जिले के तीन लाख से ज्यादा वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी. उनके लिए रोज की आवाजाही सुगम हो जाएगी. बता दें कि फरीदाबाद- गुरुग्राम सड़क मार्ग फोरलेन हो चुकी है लेकिन फिर भी यहां ट्रैफिक दबाव बहुत अधिक रहता है. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए PWD ने गुरुग्राम से एक और सड़क मार्ग के जरिए कनेक्टिविटी ढूंढ निकाली है.
PWD ने बताया कि सोहना से एक और सड़क सीधी जुड़ी हुई है इसलिए सरकार ने इस सड़क मार्ग के निर्माण की योजना बनाई है. इस सड़क मार्ग के निर्माण से फरीदाबाद- गुरुग्राम सड़क मार्ग से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
JCB चौक तक बनेगी सड़क
गुरुग्राम के निमोठ गांव से शुरू होकर सड़क समयपुर, सिरमथला होते हुए जेसीबी चौक तक बनेगी. बीच में दर्जनभर से अधिक गांव, कालोनी व सेक्टर भी आते हैं. गुरुग्राम में करीब साढ़े 5 किलोमीटर और फरीदाबाद में करीब 8 किलोमीटर सड़क का हिस्सा है. फरीदाबाद में करीब 800 मीटर हिस्से को सीमेंटेड बनाया जाएगा. इस सड़क मार्ग को साढ़े 5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा. इस सड़क मार्ग के निर्माण से दोनों शहरों के बीच आवागमन करना आसान हो जाएगा. इस सड़क के बनने से JCB चौक से लगभग 25 मिनट में सोहना की दूरी तय कर सकेंगे.
टेंडर होने के बाद वर्क अलॉट भी हो चुका है. ठेकेदार जल्द काम शुरू कर देगा. तय डेड लाइन तक काम पूरा करने की हिदायत दी जा चुकी है- इंद्राज, उपमंडल अधिकारी, PWD