फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलने वाली है. बता दें कि फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर सीवर लाइन को दुरस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस परियोजना पर करीब 18 करोड़ रुपए का खर्च किए जाएंगे. इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

Sewer Line

गंदे पानी को STP तक पहुंचाना

FMDA ने 45 KM लंबी मास्टर सीवर लाइन का अधिग्रहण कर लिया है और अब इसके रखरखाव, सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गंदे पानी को STP तक पहुंचाना है. यह काम ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 से 89 और आसपास के क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां सीवर लाइन की स्थिति बेहद खराब है.

मास्टर सीवर लाइन का गंदा पानी STP में जाने की बजाय इधर- उधर फैल रहा है. इसके कारण गंदा पानी जगह- जगह पर जमा हो रहा है. सेक्टर- 78 में हैबीटेट सोसायटी के सामने और फरीदपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास तो सीवर के गंदे पानी से तालाब बन गया है. तालाब में गंदे पानी की बदबू आने के कारण यहां बच्चों का पढ़ना दुभर हो गया है. यहां कई ऐसी लाइने है जो टूटी हुई है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की इस कॉलोनी के लिए 10 साल बाद आई खुशखबरी, सवा करोड़ से बनेगी यह सड़क

गहराई से समस्या का समाधान

इस परियोजना के तहत हाई प्रेशर जेटिंग मशीनों और सुपर सकर मशीनों की सहायता से सीवर लाइनों की गहराई से सफाई की जाएगी. निर्धारित समय तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का कार्य जारी रहेगा ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दुबारा ना हो. इससे इन सेक्टरों में रहने वालों लाखों लोगों को फायदा होगा. मानसून के दौरान होने वाले जलभराव व गंदगी से राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.