बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

पलवल | हरियाणा सरकार द्वारा सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में PWD द्वारा फरीदाबाद के साहूपुरा गांव से लेकर फतेहपुर बिल्लौच तक मॉडल रोड विकसित करने की योजना बनाई गई है. 25 करोड़ रुपए की इस योजना को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है.

Road

ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादातर सड़कें मात्र 5 मीटर ही चौड़ी हैं और इन सड़क मार्गों पर गांव के नाम सामान्य बोर्ड पर लिखे हुए होते हैं. रास्ता या दूरी आदि बताने के लिए भी अन्य किसी तरह का कोई साइन बोर्ड नहीं होता है. इन्हीं वजहों से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दुर्घटनाएं ज्यादा घटित होती है.

एयरपोर्ट व एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी

इस इलाके में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है. इस एक्सप्रेसवे पर गांव साहूपुरा से चढ़कर दिल्ली सराय काले खां और नोएडा तक जा सकते हैं. दूसरी तरफ जयपुर, बड़ौदा और मुंबई का सफर तय कर सकते हैं. यहीं पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. इस सड़क मार्ग पर दिन- रात के समय आसानी से आवाजाही हो सके इसलिए इस सड़क मार्ग को मॉडल रोड विकसित करने का फैसला लिया गया है. इससे 25 गांवों की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

इन गांवों की आबादी को राहत

साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक मॉडल रोड विकसित होने से बल्लभगढ़ क्षेत्र के जिन गांवों को सहूलियत होगी उसमें साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, पीएम डीग, पियाला, शाहपुर कलां, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, पन्हैड़ा कलां, जवां, अटेरना और मोहना शामिल हैं. वहीं, पलवल जिले के असावटी, ततारपुर, देवली, मांदकौल, जनौली, अलावलपुर, ककड़ीपुर, नाई नंगला, सदरपुर, गोपीखेड़ा, जल्हाका, घाघौट और कटेसरा गांवों की आबादी को राहत पहुंचेगी.

साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके तहत सड़क पर साइन बोर्ड लगेंगे जिससे गांव, दूरी आदि की पहचान करना आसान बनेगा. किसी अन्य गांव के लिंक रोड के डारेक्शन बोर्ड रिफलेक्टर लगाए जाएंगे ताकि अंधेरे में भी चमकें. सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी विकसित की जाएगी और पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनाएं जाएंगे- रवि इंद्र सिंह, उपमंडल अधिकारी PWD

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.