दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां अति बिजी चौराहों में शामिल पीतमपुरा (मधुबन चौक) पर ट्रैफिक सिस्टम को विश्वस्तरीय बनाने के लिए देश का पहला डबल डेकर स्काईवॉक (फुटओवर ब्रिज) बनाया जाएगा. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्काईवॉक का निर्माण कार्य 5 महीने में पूरा कर लिया जाएगा.

Skywalk

इस स्काईवॉक के बनने से मधुबन चौक पर मौजूदा मेट्रो की रेड लाइन और मजेंटा लाइन एक्सटेंशन के दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. यह रोहिणी कोर्ट परिसर से भी जुड़ेगा जिससे मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन से रोहिणी कोर्ट तक आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.

इसलिए पड़ी जरूरत

इसी साल मार्च महीने में मजेंटा लाइन एक्सटेंशन के तहत दीपाली चौक- मजलिस पार्क के बीच मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी. इस हिस्से पर ही मजेंटा लाइन का नया मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन है. दोनों स्टेशनों के बीच अभी मेट्रो बदलने की सुविधा नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए मधुबन चौक पर डबल डेकर स्काईवॉक का काम शुरू किया गया है. इस प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है.

यह भी पढ़े -  चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त, 1 अगस्त से 4 हजार क्विंटल स्टॉक सीमा लागू

इस स्काईवॉक की बदौलत यात्रियों को मधुबन चौक में मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलें बगैर रेड और मजेंटा लाइन के बीच मेट्रो बदलने की सुविधा मिलेगी.

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

इस डबल डेकर स्काईवॉक में यात्रियों को एस्केलेटर, लिफ्ट, लाइटिंग और दिव्यांग व्यक्तियों को रैंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाएं जाएंगे. इस स्काईवॉक की बदौलत न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी बल्कि उन्हें सुरक्षित आवागमन के लिए नए रास्ते की सुविधा मिलेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि डबल डेकर स्काईवॉक बनने से मेट्रो यात्रियों के साथ ही मधुबन चौक पर सड़क क्रॉस करने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. लोक निर्माण विभाग के समन्वय से इस योजना को पूरा किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.