फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

फरीदाबाद | हरियाणा के NCR में शामिल फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि बल्लभगढ़ से सोहना रोड पर ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक बड़ा कदम उठाया है. दोनों शहरों के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बल्लभगढ़ से सोहना तक फोरलेन सड़क निर्माण की योजना बनाई है. इसके लिए निर्माण एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है और अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है.

Highway Road 3

नई फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

बल्लभगढ़- समयपुर- सिमरथला होते हुए सोहना तक करीब 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क फिलहाल बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुकी है. यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं जिससे आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. बारिश के दिनों में जलभराव के चलते स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जाती है. स्कूल- कॉलेज जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों सहित अपने कार्यों के लिए इस रूट से सफर करने वालों का यहां से निकलना दुश्वार हो चुका है.

होती थी परेशानी

वहीं, दूसरी ओर बल्लभगढ़ से सोहना आने के लिए बल्लभगढ़- पाली- धौज और फरीदाबाद- गुरुग्राम रोड का इस्तेमाल रहता है. दोनों ही सड़क मार्गों पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहने की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. खासकर पीक आवर्स के दौरान मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो जाता है. ऐसे में अब फोरलेन सड़क निर्माण से रोजाना सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत पहुंचेगी. यह सड़क बल्लभगढ़ से समयपुर, सिमरथला होते हुए गुरुग्राम के निमोठ गांव तक पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- गुरुग्राम नमो भारत ट्रेन के 13 स्टेशन तय, जानिए पूरा रूट

दिए गए यह निर्देश

PWD के कार्यकारी अभियंता प्रकाश ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. ठेकेदार को निर्धारित समय- सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस सड़क मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव की संभावना को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.