हरियाणा के कॉलेज में एडमिशन के लिए शेड्यूल हुआ जारी, 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सिरसा| हरियाणा में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं. अब छात्र स्कूल से कॉलेज में जायेंगे. जो भी छात्र कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें बता दें कि कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है. उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Student Scholarship

इस प्रकार रहेगा पूरा शेड्यूल

अगर पूरे शेड्यूल की बात करें तो यूजी में एडमिशन के लिए 7 से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इसके बाद, 9 मई से 6 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 11 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. 12 से 15 जून तक पहली काउंसलिंग की फीस जमा होगी. 17 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. फिर 18 से 22 जून तक दूसरी काउंसलिंग की फीस जमा होगी. 24 जून को तीसरी काउंसलिंग होगी. खाली बची हुई सीटों के लिए 25 जून को पोर्टल फिर से खुलेगा.

जानकारी के लिए कॉलेज में बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क

शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज में 2970 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु किए जाएंगे. दाखिलों से संबंधित जानकारी के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए टीमों का गठन किया जा रहा है. नेशनल कॉलेज में 7 यूजी कोर्स संचालित हो रहे हैं, इनमें अलग- अलग कोर्स की 1960 सीटें उपलब्ध है. इसमें सर्वाधिक सीट बीए की है जो 1120 सीटें हैं.

यह भी पढ़े -  सरकार ने ग्रुप डी कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, लाया जाएगा हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026

पूरे हरियाणा के युवा दिखा रहे रूचि

पिछले कुछ सालों में प्रदेश में नेशनल कॉलेज की जिले में लोकप्रियता बढ़ी है. कॉलेज में एडमिशन के लिए पूरे हरियाणा से युवा रूची दिखाते हैं. यही वजह है कि कॉलेज की मेरिट लिस्ट हाई रहती है. राजकीय महिला कॉलेज के 6 कोर्स में 1010 सीटें उपलब्ध है. इस कॉलेज में भी बीए की 510 सीटें मौजूद है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.