हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा निवारण, सरकार ने लांच किया सिटीजन हेल्पडेस्क

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने पिछले साढ़े 11 सालों में सुशासन स्थापित करने को लेकर अनेक प्रभावी कदम उठाएं हैं जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब राजस्व संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए सूबे की बीजेपी सरकार ने एक और बड़ी पहल की है.

Mobile Phone

48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निवारण

गौरतलब है कि रजिस्ट्रियों को ऑनलाइन करने एवं राजस्व रिकॉर्ड का भी डिजिटलाइजेशन करने के बावजूद सरकार को राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के साथ साथ अन्य कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने अब सिटीजन हेल्पडेस्क लांच किया है. इस डेस्क के माध्यम से राजस्व से संबंधित शिकायतों का निवारण 48 घंटे के भीतर किया जाएगा.

कोई भी व्यक्ति टोकन अनुमोदन में देरी, ऑनलाइन सिस्टम की तकनीकी खामियों, पेपरलैस पंजीकरण समस्या, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न व संपत्ति पंजीकरण से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में अपनी शिकायत इस हेल्प डेस्क पर दर्ज करवा सकेंगे. इसके लिए सरकार की ओर से टोल फ्री नंबर और Email आईडी जारी की गई है. शिकायत दर्ज कराने का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ PGI से कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, नाममात्र खर्चे पर मिलेगी PET- CT स्कैन टेस्ट की सुविधा

वरिष्ठ अधिकारी रखेंगे सीधी निगरानी

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि टोकन 5 दिन में मंजूर न हो तो शिकायत की जा सकती है. टोकन के बाद 10 दिन में अप्वाइंटमेंट जरूरी होगी अन्यथा टोकन रद्द माना जाएगा. अप्वाइंटमेंट के बाद 20 दिन में पंजीकरण पूरा करना भी जरूरी है.

सभी शिकायतों का 48 घंटे में समाधान भी अनिवार्य है. पारदर्शिता के लिए केंद्रीकृत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड बनाया गया है जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी रहेगी. पेपरलैस पंजीकरण शिकायत में टोकन नंबर देना जरूरी होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.