रंग- बिरंगे रंगों से गुलजार हो रही स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, पेंटिंग्स के जरिए मिलेंगे मोटिवेशनल संदेश

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद शहर की दीवारों को खूबसूरत पेंटिंग्स के साथ सजाया जा रहा है. इन पेंटिंग्स के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है. फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कलाकार दीवारों पर रंग भर रहे है, जिससे न सिर्फ शहर का सौंदर्य बढ़ा है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैल रही है.

City Town Shahar

देशभक्ति की गाथा गा रही पेंटिंग्स

दिल्ली- मथुरा रोड पर बदरपुर से लेकर बल्लभगढ़ तक फ्लाईओवर और उसकी दीवारों को रंग- बिरंगी और संदेश देने वाली पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है. खास बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी थीम पर भी चित्र बनाए गए है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचते है. इसके साथ ही इसमें इंडियन आर्मी, इंडिया गेट, वायु सेना और जल सेवा जैसी पेंटिंग्स भी बनाई गई है, जो मानो देशभक्ति की गाथा गा रही हो.

इन पेंटिंग्स को बनाने के लिए 5 लोग दिन- रात काम कर रहे है. पिछले 15 से 16 दिनों से लगातार यहां अलग- अलग थीम पर चित्र बना रहे है, जिसमें अधिकतर भारतीय सेना से जुड़ी झलकियां शामिल है. इसमें इंडियन आर्मी को रिप्रेजेंट किया जा रहा है, जिसमें तोप, फाइटर जेट जैसी खूबसूरत पेंटिंग्स शामिल है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग को लेकर चिंता होगी खत्म, 100 नए स्टेशन होंगे स्थापित

शहर की छवि में बदलाव

फरीदाबाद जो दिल्ली- NCR का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, अब रंगीन दीवारों की कारण अपनी पहचान बदलता दिख रहा है. पहले जहां खाली या गंदी दीवारें थी, अब वहां आकर्षक कला दिख रही है. इससे शहर साफ- सुथरा और व्यवस्थित लगता है. इसके साथ ही, लोगों में भी सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की भावना बढ़ती है. इससे स्वच्छ भारत जैसे अभियानों को मजबूती मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.