खुशखबरी: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक सीधे रास्ते की मिलेगी सौगात, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं दो विकल्प

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में IGI एयरपोर्ट तक सीधे रास्ते के प्रस्ताव में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2 विकल्प सुझाए हैं. पहले विकल्प में तालकटोरा स्टेडियम और दूसरे में दयाल चौक से धौला कुआं तक फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का प्रस्ताव है.

Highway Road 2

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सरदार पटेल मार्ग पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए यह प्रस्ताव इस हिस्से पर ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए तैयार किया गया है.

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं 2 विकल्प

तालकटोरा स्टेडियम के पास से सुरंग या फ्लाईओवर शुरू कर पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, शांति पथ और विनय मार्ग से होकर होते हुए धौला कुआं की तरफ बनाने का प्रस्ताव है.

दयाल चौक के पास शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग चौराहे से फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का सुझाव दिया है. यह शंकर रोड से आने वाले यातायात पर केंद्रित है, जो करोल बाग और आसपास के ट्रैफिक के कारण व्यस्त रहता है.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: एयरफोर्स नर्सरी स्कूल नई दिल्ली में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, कम पढ़े लिखें उम्मीदवार भी कर सकते है अप्लाई

यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

आमजन के सफर को आरामदायक बनाने के लिए मयूर विहार पॉकेट- 1 से सराय काले खां तक साढ़े 3 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसके निर्माण कार्य को इसी साल जून महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इसके शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से एम्स व आगे के इलाकों का सफर सुहाना हो जाएगा. यह फ्लाईओवर यमुना नदी के बीच से गुजर रहा है और इसमें पैदल यात्रियों के लिए भी वॉक-वे बनाया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.