फरीदाबादवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिलेगी 2 नए कट की सौगात

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि फरीदाबाद से गुजर रहे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर Entry- EXit के लिए दो नए कट बनाएं जाएंगे. उन्होंने बताया कि लोगों की लंबे समय से इन कट को लेकर डिमांड थी जिसके बाद उन्होंने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से बात की है. अब जल्द ही फिजिबिलिटी चेक कराकर आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.

Pune Mumbai

लंबे चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि दिल्ली की सीमा समाप्त होने के बाद फरीदाबाद के मीठापुर से लेकर कैली तक इस एक्सप्रेस-वे के बनने के समय Entry- Exit के लिए 6 कट मंजूर किए गए थे, जो पूरी तरह से चालू हैं लेकिन अब समय के साथ आबादी बढ़ने से नए कट की मांग उठाई जा रही है, जो लोगों की मांग के हिसाब से एकदम उपयुक्त है.

उन्होंने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेवे के दोनों ओर पहले नाममात्र आबादी थी लेकिन अब नई कालोनियों विकसित होने से इसके आसपास बड़ी संख्या में आबादी रहने लगी है. ऐसे में बहुत से लोगों को एक्सप्रेसवे पर आने या उतरने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है.

यह भी पढ़े -  रंग- बिरंगे रंगों से गुलजार हो रही स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, पेंटिंग्स के जरिए मिलेंगे मोटिवेशनल संदेश

लाखों लोगों को मिलेगी राहत

लोगों की मांग है कि दिल्ली के मीठापुर से लेकर सेक्टर-37 के बीच में कोई कट नहीं है इसलिए लोगों को लंबा चक्कर लगाकर एक्सप्रेस-वे पर उतरना और चढ़ना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-17 से लेकर IMT तक कट नहीं होने से भी लोग परेशानी झेल रहे हैं. वहीं, नहर पार के इलाकों में भी लाखों की आबादी को कट नहीं होने से मुश्किलें झेलनी पड़ रही है. कट की सुविधा नहीं होने के चलते इन लोगों को करीब 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिजिबिलिटी चैक प्रकिया के दौरान सही जगह को चयनित करने के बाद आगे की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा. लोगों को बहुत जल्द दो नए Entry- EXit की सुविधा मिलेगी जिसके बाद लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.