चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार की तर्ज पर फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को मंहगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा.

DA बढ़ोतरी का मिला तोहफा
सूबे की नायब सैनी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को मंहगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी कर दी है, जिसे 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है. यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जाएगा. प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा क्योंकि DA- DR में बढ़ोतरी से उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी.
सैलरी में हो जाएगी बढ़ोतरी
जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में दिया जाएगा. इससे पहले अक्टूबर 2025 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मंहगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की सौगात दी गई थी. यह स्पष्ट है कि महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में भी वृद्धि होगी. उधर पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की दर भी इतनी ही बढ़ाई गई है ताकि बढ़ती महंगाई का असर कम किया जा सके.
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि बढ़े हुए DA से जुड़ी गणना में अगर 50 पैसे या उससे अधिक का अंतर आता है तो उसे पूरा एक रुपया माना जाएगा. मतलब यह भी हुआ कि 50 पैसे से कम की राशि को नहीं माना जाएगा.