केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के साथ सैलरी का इंतजार, जानें कौन-से महीने मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि इन कर्मचारियों के लिए अप्रैल महीने की सैलरी मिलने की घड़ियां नजदीक आ चुकी है. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या अप्रैल महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) जुड़कर आएगा या फिर इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

Money Rupay Salary

इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA में 2% की बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है. इस बढ़ोतरी से DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. वित्त मंत्रालय द्वारा भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब सवाल यह है कि क्या अप्रैल महीने की सैलरी में DA जुड़कर आएगा या नहीं.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ऑल इंडिया NPS कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल का कहना है कि अप्रैल महीने की सैलरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बात की संभावना कम है कि इस महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ DA शामिल होगा. यदि ऐसा हुआ तो फिर मई महीने की सैलरी का इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  इस राज्य में स्कूली बच्चों की हुई मौज, गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल आया सामने

सैलरी में बढ़ोतरी का मिला लाभ

उन्होंने बताया कि मई महीने की सैलरी में DA बढ़ोतरी का लाभ मिलने की ज्यादा संभावना है. जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का एरियर भी मई महीने में आएगा. बता दें कि मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सैलरी में वृद्धि का लाभ मिलेगा. यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत हैं जिसमें बेसिक- पे या पेंशन पर 60% DA/ DR लागू होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.