नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां खजूरी सर्विस रोड़ निर्माण कार्य के चलते 20 दिनों तक बंद रहेगी. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा इस सड़क मार्ग के 50 मीटर हिस्से की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी क्योंकि वर्तमान में यह छोटा सा रास्ता संकरा होने की वजह से सर्विस रोड़ पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है.

सर्विस रोड़ की बढ़ेगी चौड़ाई
इसके चलते गलियों में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है जिससे स्थानीय लोगों के साथ- साथ वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पिछले साल केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने स्थानीय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ मिलकर खजूरी चौक का निरीक्षण किया था. उस दौरान सर्विस रोड़ के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई थी.
रोड़ की चौड़ाई कम
NHAI ने बताया कि खजूरी चौक के पास सर्विस रोड़ का 50 मीटर हिस्सा मात्र 12 मीटर चौड़ा हैं. इसके पीछे सड़क की चौड़ाई 20 मीटर हैं. चौक के पास सर्विस रोड़ की चौड़ाई कम होने के चलते सुबह से लेकर शाम तक लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. खजूरी चौक के पास दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का ढलान पड़ता है, अब उस ढलान को कम किया जाएगा.
ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
यहां मशीनों के जरिए सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है जिसके बाद सर्विस रोड़ की चौड़ाई बढ़कर 12 मीटर से 20 मीटर हो जाएगी. सर्विस रोड़ की चौड़ाई बढ़ने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम की जकड़न से आजादी मिलेगी. NHAI ने बताया कि सर्विस रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने का काम जोरो- शोरों से चल रहा है और 20 मई तक इसके पूरा होने की उम्मीद है. तब तक यहां वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत रोक लगाई गई है ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहें.