हरियाणा के 69 शहरों में विकसित होंगे नए सेक्टर, जमीन के लिए सरकार ने खोला पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा में शहरी विकास को रफ्तार देने की योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस योजना के पहले चरण को हरी झंडी दिखा दी गई है. जिसके तहत प्रदेश के 69 शहरों में रिहायशी, व्यवसायिक और इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित होंगे, जिसके लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Town City Shahar Colony

हरियाणा सरकार ने खोला पोर्टल

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा इसके लिए 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई गई है. इसके लिए ई- भूमि पोर्टल (ebhoomi.jamabandi.nic.in) खोल दिया गया है जहां किसान और भू- मालिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसके लिए 104 गांवों के किसानों को शामिल किया जाएगा. इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर जैसे शहर शामिल है, जहां नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे. इन जिलों में जमीन की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. नीलामी की इस प्रक्रिया में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे किसानों को सीधा पैसा मिलेगा.

एक ही जगह पर मिलेगी सभी सुविधाएं

प्रदेश के इन जिलों में नए सेक्टर विकसित होने से सस्ती और नियोजित आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इससे शहरों में अवैध कालोनियों को पनपने से रोका जा सकेगा. साथ ही नए व्यवसायिक क्षेत्रों में एक ही जगह पर रिटेल मार्केट, स्कूल, अस्पताल, सरकारी भवन और ऑफिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का लाभ एक ही सेक्टर में मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में ग्रुप D भर्ती पर बड़ा एक्शन, विभागों को अंतिम चेतावनी; 4 मई डेडलाइन

भिवानी में बनेगा ट्रांसपोर्ट हब

  • भिवानी में सेक्टर 31 में 296.14 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन जोन विकसित होगा. यह भिवानी का ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब बनेगा.
  • रोहतक के सांपला में सेक्टर 6 में 325.25 एकड़ जमीन पर रिहायशी सेक्टर विकसित किया जाएगा.
  • डबवाली में 197.56 एकड़ जमीन पर आवासीय सेक्टर 10 विकसित होगा.
  • सोनीपत के गन्नौर में 150 एकड़ जमीन पर सेक्टर 7 और सेक्टर 8 विकसित किया जाएगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.