BJP के खिलाफ बगावती मूड में नजर आए कुलदीप बिश्नोई, पिता के अपमान पर जताया कड़ा विरोध

हिसार | शहरी निकाय चुनावों के बीच हरियाणा से BJP की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवादित बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए हिसार से लोकसभा सांसद रहें कुलदीप बिश्नोई ने अमेरिका से वीडियो जारी कर कड़ी आपत्ति जताई है.

kuldeep bishnoi

बगावती मूड में नजर आए बिश्नोई

अपने पिता चौधरी भजनलाल के अपमान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कुलदीप बिश्नोई ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि कहा शेर को पिंजरे में रख सकते हैं लेकिन उसे हाथ लगाने की हिम्मत किसी में नहीं है. मैं वही पुराना बब्बर शेर हूं, मुझे मजबूर न करें कि मैं कोई कड़ा कदम उठाऊं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कि वे भले ही पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, लेकिन पिता के सम्मान से समझौता उन्हें कतई मंजूर नहीं.

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के बयानों पर कुलदीप ने कहा कि इतिहास कोई अफवाह नहीं होती व जननेता की विरासत कोई खिलौना नहीं. रेखा का वक्तव्य उनकी वैचारिक दरिद्रता और अपरिपक्वता का परिचय है. पद थोपे जा सकते हैं, लोगों के दिलों पर राज करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. जिसे औकात से ज्यादा मिल जाए तो बहुत कम लोग उसे पचा पाते हैं. रेखा का भी यही हाल है. राज्यसभा के पद की गरिमा तो रख लेते.

बड़ौली द्वारा कैथल में पूर्व सीएम भजनलाल का नाम अदब से न लिए जाने पर कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें भी निशाने पर रखा. एक ऐसा व्यक्ति जिसकी कुछ औकात नहीं, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बैठे हो, बीजेपी ने आपको थोपा या बनाया. चौधरी भजनलाल जैसे सम्मानित व्यक्ति के पीछे जी लगाना जरूरी नहीं समझा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- मेहंदीपुर बालाजी के बीच रोडवेज ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

सरकार बनाने में मेरी बड़ी भूमिका

कुलदीप बिश्नोई ने तल्ख लहजे में पार्टी को उनकी ताकत का अहसास कराते हुए कहा कि हरियाणा में मेरा साढ़े 7% व्यक्तिगत वोट हैं, जो मैंने बीजेपी को ट्रांसफर कराया. इसी वजह से हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी सत्ता में आई है. बीजेपी को हरियाणा में खड़ा करने और दो बार सरकार बनाने में कुलदीप बिश्नोई और भजनलाल समर्थकों का बड़ा योगदान है. घमंड में चौथी बार सरकार नहीं बनेगी. बड़े नेताओं और संघर्षशील लोगों को साथ लेकर चलना ही होगा.

माफी की मांग पर अड़े

कुलदीप ने सीधे तौर पर मांग की है कि रेखा शर्मा अपने बयान पर माफी मांगें और बड़ौली चौधरी भजनलाल जी का नाम सम्मान से लें. उन्होंने चेतावनी दी कि या तो नोटिस जारी हो या माफी मांगी जाए, वरना यह मामला यहीं शांत होने वाला नहीं है.

यह था रेखा शर्मा का बयान

पंचकूला में बीजेपी मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले हुई जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा था कि इस क्षेत्र में भजनलाल और उनके बेटे कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन की बदमाशी थी. बदमाशी करके इन्होंने चुनाव जीते थे. खास बात यह है कि सीएम नायब सैनी भी उस दौरान मंच पर मौजूद थे. इसका वीडियो सामने आने पर कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भिजवाया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.