खुशखबरी: हिसार को दक्षिण भारत के लिए लंबी दूरी की ट्रेन का मिला तोहफा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले को रेलवे ने एक और बड़ी सौगात दी है. बता दें कि हिसार के यात्रियों को एक और लंबी दूरी की ट्रेन की खुशखबरी मिली है. रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 07717/18, काकीनाडा टाउन- हिसार स्पेशल ट्रेन के नियमित संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. इस साप्ताहिक ट्रेन की बदौलत हिसार सहित आसपास के इलाकों के लोगों को दक्षिण भारत के काकीनाडा टाउन तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

Train Ac Coach Railway

अब स्थायी नंबर से चलेगी ट्रेन

रेलवे ने काकीनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन को अब नए नंबर 17295/ 96 के साथ स्थायी रुप से संचालित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह साप्ताहिक ट्रेन लंबी दूरी तय करते हुए कई राज्यों को जोड़ने का काम करेगी. ट्रेन नंबर 17295, काकीनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 12 मई से हर मंगलवार को सुबह 05.40 बजे काकीनाडा टाउन से रवाना तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर 01.40 बजे हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 17296, हिसार- काकीनाडा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15 मई से हर शुक्रवार को दोपहर 02.10 बजे हिसार स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन रविवार को रात 10 बजे काकीनाडा टाउन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

यह ट्रेन आंध्रप्रदेश के काकीनाडा टाउन से हरियाणा के हिसार तक का सफर तय करने के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिनमें आंध्र प्रदेश के काकीनाडा टाउन से चलकर ट्रेन सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुड़ा, नलगोंडा, चास्लपल्ली, मेडक्ल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसार, धर्माबाद, नांदेड़, पूर्णा, महाराष्ट्र में बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला सहित राजस्थान में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ फुलेरा, रिंगस, सीकर, झुंझुनूं , लोहारू, सादुलपुर होते हुए हिसार आएगी.

यह भी पढ़े -  BJP के खिलाफ बगावती मूड में नजर आए कुलदीप बिश्नोई, पिता के अपमान पर जताया कड़ा विरोध

कई धार्मिक स्थलों के सफर का मिलेगा मौका

हिसार से काकीनाडा टाउन तक के इस लंबे रेल रूट पर यात्रियों को कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा. आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के पास गोदावरी नदी के घाट और विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर प्रसिद्ध है. तेलंगाना में नलगोंडा के पास यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा सिखों का प्रमुख तीर्थ है. गुजरात में बडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस दर्शनीय है. मध्य प्रदेश के मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर और राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह, पुष्कर तीर्थ तथा चित्तौड़गढ़ किला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं. हिसार से खाटू श्याम जाने के लिए एक और नई ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.