गुरुग्राम के एआईटी चौक से ट्रैफिक जाम की होगी छुट्टी, वजीराबाद जाने के लिए पकड़ना होगा नया रास्ता

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नए गुरुग्राम के एआईटी चौक पर पीक आवर्स में उत्पन्न होने वाली ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए एक नया प्रयोग किया गया है. ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त प्रतीक गहलोत ने एआइटी चौक का दौरा करते हुए वहां उत्पन्न होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या का गहनता से निरीक्षण करते हुए नए प्रयोग के निर्देश जारी किए.

Traffic Jam

पीक आवर्स में बढ़ती है परेशानी

उपायुक्त प्रतीक गहलोत ने अपने निरीक्षण में पाया कि एआईटी चौक पर मौजूद गोलचक्कर पर खासकर पीक आवर्स के दौरान अत्यधिक वाहनों के आवागमन के चलते ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता हैं जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. इसी ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एआईटी चौक से वजीराबाद की ओर जाने वाली सड़क को गोलचक्कर से फिलहाल बंद कर दिया गया है.

वजीराबाद जाने के लिए नया रास्ता

अब जिन वाहन चालकों को एआईटी चौक से वजीराबाद की ओर जाना है, उन्हें सेक्टर- 55 व 56 की ओर करीब 50-60 मीटर आगे चलकर यू- टर्न के रास्ते सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हुए वजीराबाद की ओर जा सकते हैं. यानि वाहन चालक सीधे चौक से न जाकर 60 मीटर घूमकर जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की राजनीति में हलचल बढ़ाने वाली खबर आई सामने, सद्भावना यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रमुख चौक-चौराहों पर गहनता से निरीक्षण किया जा रहा है और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए नए प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि आमजन को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.