हरियाणा में सरकारी दुकानों पर झटपट मिलेगा राशन, डिपो पर पहुंची नई मशीनें; जून महीने का मिलेगा गेहूं

चंडीगढ़ | हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी राशन डिपो पर नई मशीनें भेजी जा रही है. जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डिपो संचालकों की ओर से लगातार पीओएस मशीनें नहीं चलने की शिकायतें मिल रही थी. इसके अलावा, लाभार्थियों के फिंगर प्रिंट भी नहीं आ रहें थे जिसके चलते उन्हें राशन लेने में दिक्कतें आ रही थी.

Ration Depot

उन्हें राशन लेने के लिए बार-बार डिपो पर चक्कर लगाने पड़े पड़ रहे थे. राशनकार्ड धारकों को इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए अब सभी राशन डिपो पर नई पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही, नई आई स्कैनर मशीनें और इलेक्ट्रिक कांटे भी राशन डिपो पर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं.

इस तरह मिलेगा राशन

उन्होंने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों पर मई महीने का गेहूं अप्रैल महीने में वितरित कर दिया गया है. इस महीने जून का गेहूं वितरित किया जाएगा जो राशन डिपो पर पहुंचा दिया गया है. साथ ही, तेल व चीनी मई महीने की दी जाएगी. सभी नई मशीनों को इंस्टाल करने का काम जोरों पर है ताकि राशन वितरण में देरी न हो.

यह भी पढ़े -  दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए वाया NH- 152D होकर सफर करेगी रोडवेज बसें, फटाफट देखें टाइमिंग

टोल फ्री नंबर हुआ जारी

AFSO ने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को राशन मिलने में कोई परेशानी आ रही है या फिर डिपो संचालक राशन वितरण में कोई गड़बड़ी या आनाकानी कर रहा है तो उसके खिलाफ टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 या 1967 पर शिकायत दर्ज कराएं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.