खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रदेश दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज- III तक नए कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान कर दी है. 13.20 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 3 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड सहित कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित है.

Metro

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

इस नए कॉरिडोर पर जिन जगहों पर स्टेशन प्रस्तावित है उनमें शास्त्री पार्क, निमाण विहार, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार फेज-III, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर शामिल हैं. इस कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और साथ ही सेंट्रल दिल्ली से साउथ-ईस्ट दिल्ली की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी, जिसका सीधा फायदा रोजाना आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा.

DMRC ने बताया कि यह नया कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के घणी आबादी वाले इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क की सुविधा प्रदान करेगा जिससे लोगों को सड़कों की भीड़-भाड़ से छुटकारा मिलेगा और साथ ही सुपरफास्ट परिवहन कनेक्टिविटी का मजबूत विकल्प मिलेगा. इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का और ज्यादा क्षेत्रफल में विस्तार हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में समर वेकेशन की घोषणा, फटाफट जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

सभी को मिलेगा फायदा: CM गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-III तक नया कॉरिडोर बिछाया जाएगा. इससे पूर्वी दिल्ली के हजारों परिवारों, नौकरीपेशा लोगों, छात्र और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो के आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. इससे उन्हें ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और साथ ही यात्रा के समय में कमी आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.